🚨 खेत में जोताई के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत
अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनईटोला निवासी करन बंसल की शनिवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि करन छत्तीसगढ़ के ग्राम मटुकपुर में खेत की जोताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
⚠️ बरसात के मौसम में खेतों में ट्रैक्टर चलाते समय विशेष सावधानी बेहद जरूरी है।
#Anuppur #Bijuri #Accident #MadhyaPradesh #BSP24News