देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास में की उच्च स्तरीय बैठक, प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का होगा सुरक्षा ऑडिट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।