देहरादून: आबकारी अधिकारी केपी सिंह को सस्पेंड किया गया, झूठी रिपोर्ट पर हुई सख्त कार्रवाई
देहरादून में जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह पर कार्रवाई की गाज गिरी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आबकारी आयुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। आरोप है कि केपी सिंह ने शराब की दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर गलत तथ्य पेश किए और अधिकारियों को गुमराह किया। इस मामले में लगातार शिकायतें सामने आ रही थी.