देहरादून: स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को डीएम की सौगात, स्मार्ट सिटी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को जिला प्रशासन ने सौगात दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जब स्वतंत्रता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के परिजनों ने स्मार्ट सिटी और रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की मांग उठाई, तो जिलाधिकारी ने तुरंत ही आदेश जारी कर स्मार्ट सिटी बसों में फ्री यात्रा सुविधा लागू कर दी।