दमोह: चैनपुरा में गाली-गलौज के बाद विवाद में मारपीट, घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा में गाली-गलौच के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे घायल सुनील सेन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। घायल के अनुसार पड़ोसी गोलू से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।