अनूपशहर में बुधवार दोपहर गंगा पुल से एक 22 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलाग लगा दी थी घटना के 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया और स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी है। लापता युवक की पहचान संभल जिले के चाचु नागल थाना केला देवी निवासी उमेश गुप्ता के पुत्र मोनू गुप्ता के रूप में हुई।