गोरखपुर: सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर छात्र से 5 लाख की ठगी, 10 साल तक बहाने बनाते रहे जालसाज, छात्र ने एफआईआर दर्ज कराई
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे देव प्रकाश पांडेय नाम के छात्र के साथ 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। देव प्रकाश ने बताया कि साल 2015 में तैयारी के दौरान उनके रिश्तेदार प्रभाकर मिश्र उर्फ रिंकू ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। प्रभाकर ने कहा कि 5 लाख रुपये में बहुत अच्छा जुगाड़ है।