मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े ट्रक से टकराई, भाई-बहन की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Moth, Jhansi | May 16, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र के मसूबा हाइवे ओवरब्रिज के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में जालौन के दैगुवां निवासी ईशू (22) और उसकी बहन शिवानी (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मोंठ सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।