गुना नगर: जज्जी बस स्टैंड से क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे 2 लोग गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने 5 पर की कार्यवाही
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे दो लोगों को जज्जी बस स्टैंड से 5 अप्रैल देर रात को पकड़ा है। 6 अप्रैल थाना प्रभारी ने कहा, राहुल चौरसिया और अमित गोस्वामी निवासी भगत सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार किया। मोबाइल में आईडी खुली मिली। पूछताछ में गैंग में तीन और लोग शामिल होना बताए है। दो मोबाइल ₹4000 जप्त कर पांच लोगो पर कार्यवाही की है।