हमीरपुर: थाना जरिया पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अतरौली गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
11 मार्च सोमवार को थाना जरिया पुलिस द्वारा अभियुक्त सतेन्द्र राजपूत अतरौली गांव निवासी को 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना जरिया में मु0सं0 59/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया। उक्त आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है जिसके विरूद्ध थाने मे कई मुकदमे दर्ज है।