जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान *"एक पेड़ मां के नाम"* के तहत थाना कोतवाली जगदलपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा भी एक-एक फूलदार एवं छायादार पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया।