जगदलपुर: जगदलपुर निगम महापौर संजय पाण्डे की ऐतिहासिक पहल, नगर में ₹1006.12 लाख से 3.35 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण होगा
नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक योजना की शुरुआत होने जा रही है। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे उन्होंने नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अपने टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण किया। समुंद चौक से लेकर लालबाग तक पैदल भ्रमण कर शहर को सुंदर बनाने की योजना तय की गई।