चाईबासा: उत्पाद विभाग ने जामिद गांव में किराना दुकान में छापामारी कर विदेशी शराब किया जब्त कर दुकानदार को भेजा गया जेल
उत्पाद विभाग द्वारा चक्र्धरपुर के जामिद गांव में किराना दुकान में छापामारी कर विदेशी शराब जब्त कर दुकानदार शैलेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।उत्पाद अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई छापामारी में गॉड फादर ब्रांड की 18 बोतल बीयर और विभिन्न ब्रांड 375 एमएल की 19 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति को पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायीक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।