हज़ारीबाग: हजारीबाग़ के विभिन्न गाँवों में पारा लीगल वॉलेंटियर्स ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान
हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों (गांवों) मे पारा लीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा,नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, महिला उत्पीड़न आदि से संबंधित जानकारी दिया गया।