हज़ारीबाग: राजा बांग्ला में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हजारीबाग लोहसिंहना थाना क्षेत्र के राजा बांग्ला स्थित किराए के मकान में आज मंगलवार 3 बजे एक 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान डेमोटांड निवासी कोमल कुमारी पिता अजीत साव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।