शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के बिलसंडी खुर्द गांव में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रोहनी (15) पुत्री छविनाथ निवासी बिलसंडी खुर्द घर के सामने लगे सरकारी नल से पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अहिवरन के घर में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन गायब हो गया और किशोरी पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई