लाडपुरा: शहर में हिन्दू संगठनों ने गोदावरी धाम से शहीद स्मारक तक निकाली अखण्ड भारत वाहन रैली
Ladpura, Kota | Aug 17, 2025 शहर में रविवार को दोपहर 3 बजे हिन्दू संघटनो ने गोदावरी धाम मंदिर से शहीद स्मारक तक विशाल वाहन रैली निकाली। सर्व हिन्दू समाज व राष्ट्रीय बजरंग दल कोटा महानगर के तत्वावधान में अखंड भारत रैली निकाली।युवा हाथों में भगवा झड़ा लेकर मोटरसाइकिल पर देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे।शहीद स्मारक पर रैली का समापन हुआ जहाँ युवाओ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।