लाडपुरा: समावेशी शिक्षा के तहत 34 दिव्यांग विद्यार्थियों को सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, डाईट परिसर में उपकरणों का वितरण
Ladpura, Kota | Aug 17, 2025 समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत रविवार को सुबह 11 बजे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, डाईट परिसर में विशेष आवश्यकता वाले 34 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह उपकरण एएलआईएमसीओ, कानपुर से प्राप्त हुए, जिन्हें शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्वयं बच्चों को सौंपा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।