धरहरा: खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी,वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन और आय : स्वेता कुमारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन, धरहरा में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी स्वेता कुमारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, उप परियोजना निदेशक पवन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विक्रम कुमार तथा बीएओ अशोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।