बांगरमऊ: युवक ने किशोर को पीटा, गंभीर रूप से घायल किया, साइकिल पर लकड़ी लगने से हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इतवार को दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल पर लकड़ी लगने को लेकर हुए झगड़े में 16 वर्षीय किशोर रौनक सिंह को बुरी तरह पीट दिया गया। आरोप है कि मोहल्ला निवासी नितिन कनौजिया ने गाली-गलौज के बाद डंडों और लात-घूंसों से हमला कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस