बेतिया: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
कालीबाग थाना क्षेत्र के राजगुरु चौक से पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) भी शामिल है। पुलिस ने इस दौरान एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर खेत के रास्ते से शराब की डिलीवरी करने जा रहे हैं।