ग्वालियर गिर्द: दौलतपुर गांव में रात्रिकालीन जन चौपाल, अफसरों को सुनने मिली नई-नई समस्याएं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर अफसरों ने अब रात्रि कालीन जनचौपाल लगाने की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीणों की कई नई समस्याओं से अफसर रूबरू हुए वहीं कई लोगों को मौके पर ही उनकी समस्याओं से निजात दिलाई गई। सरकारी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कितना ग्रामीणों को मिल रहा है इसकी हकीकत अफसरों द्वारा जानी एवं परखी गई।