डौण्डीलोहारा: आंधी-तूफान से घर के टीन शेड और छप्पर उड़ गए
शनिवार देर शाम शुरू हुई बारिश पूरी रात जारी रही, जिससे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित नजर आया। तेज हवा और बारिश के चलते नगर के सदर बाजार स्थित प्रेम भंसाली के पुराने मकान में लगा टीन शेड उड़कर पास के बिजली खंभे के तारों पर जा गिरा। जिससे शॉर्ट सर्किट होने के कारण नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।