गुन्नौर: साधु मढ़ी आश्रम गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय युवक की डूबने से हुई मौत
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा निवासी 14 पल्लेदार गंगा स्नान के लिए जुनावई थाना क्षेत्र के साधु मढ़ी आश्रम गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। सभी लोग जुनावाई की आढतों पर पल्लेदारी का काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गंगा स्नान करने के दौरान भद्रपाल गंगा में डूब गया। जबकि 13 लोग स्नान करने के बाद सुरक्षित बाहर निकल आए।