गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कस्बे में रैली निकालकर गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई गई। रैली में प्रतीक रूप से एक बछड़े को शामिल कर उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। “गौमाता की रक्षा करो” जैसे नारों से माहौल गूंजा।