घाघरा: देवाकी खपराटोली गांव में बुधवार सुबह 9 बजे पागल कुत्ते ने 4 लोगों को काटा, सीएचसी घाघरा में इलाज जारी
Ghaghra, Gumla | May 20, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी खपराटोली गांव में पागल कुत्ते ने चार ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया।जिसमें खपराटोली निवासी मुनिया देवी लगभग 65 वर्ष,पूजा उरांव लगभग 13 वर्ष,साक्षी उरांव,9 वर्ष,आयुष उरांव 7 वर्ष के नाम शामिल है।सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया । जहां चिकित्सक द्वारा सभी का इलाज किया गया।