खैरथल: खैरथल में नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नशा मुक्ति अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए अहम निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय में नार्को कोआर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी अफीम एवं गांजे की अवैध खेती, ट्रामाडोल कोडीन आधारित दवाइयां के दुरुपयोग तथा भांग के ठेके पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।