कटंगी: सोमवार को डीआरएम रेलवे स्टेशन का करेगी निरीक्षण,विभिन्न मांगों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में ब्रासंस,रेसंस और नागरिक
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी सोमवार को अपने मातहत कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन कटंगी सहित बालाघाट, नैनपुर, मंडला रेल पथ और स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। डीआरएम के निज सहायक ने दौरा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। 08 बजे वह तुमसर रोड़ स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद 09 बजकर 40 मिनट पर कटंगी पहुंचेगी।