अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा सेवा सहकारी रामिति पारसौल द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पारसौल दुकान कोड 4602017 का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान का माह जनवरी 2026 में वितरण मात्र 216 प्रतिशत है एवं माह जनवरी 2026 में केवल 01 दिवस ही दुकान खोली गई है। माह जनवरी 2026 के खाद्यान्न का उठाव 30 दिसम्बर 2025 को हो चुका है।