गायघाट: बेनीबाद के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने 12 वें दिन किया बरामद, माता पिता को सौंपा
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने 12 वें दिन बरामद कर लिया है। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे माता पिता को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस दबिश के कारण किशोरी खुद थाने पहुंच गई थी।