बलिया: जिला महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दूबे बने एसीएमओ
Ballia, Ballia | Jun 27, 2026 बलिया के जिला महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दूबे को सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर शनिवार दोपहर बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय प्रांगण में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया।