आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर आंदलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गांव पहुंचे और एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।