शेखपुरा: जन अधिकार पार्टी के शेखपुरा युवा जिला अध्यक्ष बने प्रदीप कुमार, कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
पटना में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रदीप कुमार को शेखपुरा जिले का युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने माला पहनाकर प्रदीप कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमांशु शेखर समेत अन्य मौजूद थे।