नशे में धुत पटवारी, कलेक्टर की सख्ती बेअसर, किसान सीमांकन और फार्मर आईडी के लिए परेशान
रामपुर बघेलान: तहसील के शिवपुरवा हल्का पटवारी राजू कोल अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं। सीमांकन और फार्मर आईडी के लिए भटकते किसानों का आरोप है कि पटवारी साहब हमेशा शराब के नशे में धुत रहते हैं। एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। कलेक्टर की सख्त निगरानी भी बेअसर साबित हो रही है।