रावतसर: रावतसर में मंदिर दर्शन करने आई महिला के गले से सोने की चैन चोरी, अज्ञात के खिलाफ पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज
पल्लू कस्बे में मंदिर दर्शन करने आई महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार राहुल सोनी निवासी नोहर ने मामला दर्ज करवाया कि ब्रम्हाणी माताजी मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात औरतों ने उसकी माता की गले से सोने की चेन चोरी कर ली है पल्लू पुलिस थाने में सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज हुआ है।