संडीला: भरावन की ग्राम पंचायत सोनिकपुर मजरा गौरि खुर्द में खेतों और जंगल में लगी भीषण आग से हड़कम्प
Sandila, Hardoi | Apr 14, 2026 भरावन की ग्राम पंचायत सोनिकपुर मजरा गौरि खुर्द में मंगलवार दोपहर खेतों और जंगल में भीषण आग लग गई। गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में बची पराली के कारण आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते आग कुछ ही देर में आसपास के खेतों और झाड़ियों तक पहुंच गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, और वे मौके पर पहुंच गए।