घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव में बाइक से गिरकर बाइक सवार व्यक्ति राजेश यादव घायल हो गया।