घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व महाअभियान की BJP नेताओं को नहीं दी गई जानकारी, MLA उइके ने BJP नेताओं के साथ दिया धरना
घोड़ाडोंगरी तहसील कार्यालय में शनिवार को आयोजित राजस्व महाअभियान की भाजपा नेताओं को जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने भाजपा नेताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने नगर परिषद द्वारा 26 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का भी विरोध दर्ज कराया।