धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुधारा पत्नी स्वर्गीय गिरधारी, निवासी ग्राम सरैया कला, ब्लॉक ईसानगर, को अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से मृत घोषित कर उनकी विधवा पेंशन बंद कर दी गई।इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार के धौरहरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन पाठक ने उच्च अधिकारियों से पीड़िता की पेंशन बहाल करने की मांग की है।