कैथल: प्योदा के भीम गिल की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत
प्योदा गांव के भीम गिल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। करीब 7 साल पहले बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गए भीम की अचानक तबीयत खराब होने पर 27 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हुई। परिजन शव भारत लाने की कोशिश में हैं।