पटना ग्रामीण: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, अब बिहार में होगा 'सम्राट राज'
बिहार लोक भवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी के साथ-साथ विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम के लिए शपथ लिया है। बता दें कि बिहार में पहली बार भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बना है।