गुमला: पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार पोषण अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में समाहरणालय भवन परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।जिसके माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के प्रति जागरूक करना है।