कोरबा: चौपाटी में गन्ना रस बेचने वाले ने बर्फ की सिल्ली तोड़ी, निकला मेंढक, गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Korba, Korba | Apr 5, 2026 गर्मियों के मौसम में गन्ने और अन्य फलों का जूस पीने वाले लोग जरा सावधानी बरतें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि, कहीं आपके ड्रिंक में मरी हुई मेंढक या छिपकली ना मिल जाए। ऐसा ही एक ताजा मामला कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से है। जहां जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तो उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।