कुरावली: कुरावली में समाधान दिवस पर तीन शिकायतों का निस्तारण, तहसीलदार ने सुनीं क्षेत्रीय समस्याएँ
शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान प्रभारी तहसीलदार अखिल गोयल ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से एक पुलिस विभाग से संबंधित तथा दो राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। तहसीलदार ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।