संडीला: गेहूं कटाई मशीन पर काम करते समय एक फोरमैन की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से करंट लगने से हुई मौत
शुक्रवार देर रात घरेहरा पुल के पास सरदार झाले के खेत में हुई। बेनीगंज क्षेत्र के धरौली निवासी 32 वर्षीय सुखविंदर सिंह कम्पाइन्ड मशीन पर फोरमैन के रूप में कार्यरत थे। गेहूं की कटाई के दौरान मशीन में अचानक खराबी आ गई, जिसे ठीक करने के लिए सुखविंदर मशीन के ऊपर चढ़े थे।