बेगूसराय: कैंटीन चौक पर बहुजन सामाजिक संगठन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, आशुतोष कुमार पर साधा निशाना
कैंटीन चौक पर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बहुजन सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेत्री सुमन पासवान ने किया. इससे पहले दर्जनों की संख्या में अंबेडकर भवन से महिलाएं आक्रोश मार्च निकाल आशुतोष कुमार एवं नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंटीन चौक पहुंची.