हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मिशन स्कूल ग्राउंड का निरीक्षण किया, सोमवार से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होगा
हज़ारीबाग़ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मिशन स्कूल ग्राउंड का दौरा किया और मैदान के सौंदर्यीकरण की योजना को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सोमवार से इस कार्य की शुरुआत हर हाल में होनी चाहिए। मैदान का सौंदर्यीकरण हेतु मिशन