हज़ारीबाग: एसडीओ की पत्नी के शव के साथ परिजन लोहसिंघना थाने के पास धरना दे रहे हैं
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी के मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है । एसडीओ की पत्नी की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी के परिजनों के द्वारा हजारीबाग लोहसिंघना थाना के पास शव रखकर जाम कर दिया गया । इनका आरोप है कि इनकी बेटी को जला कर मारा गया है परिजन के द्वारा सदर एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग कर रहे हैं ।