हज़ारीबाग: हजारीबाग के सदर SDO की पत्नी का निधन, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की मौत रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान आज शनिवार 3 बजे हो गया. उनके शव को रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरी तरफ उनके भाई ने एसडीओ के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने उन पर तेल छिड़क कर जान से मार डालने का आरोप लगाया है।