लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक, वीर बुधू भगत शहादत स्थल समेत पर्यटन विकास पर चर्चा
लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार दोपहर लगभग 1:15 बजे उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और उनके अनुपालन का निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई।